जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- पूर्वी सिंहभूम के तीन समेत झारखंड के 30 बाल वैज्ञानिक 12 से 14 अक्तूबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली 12वीं राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड-मानक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान कर रहा है। बाल वैज्ञानिकों की टीम 10 अक्तूबर को रांची रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजेश कुमार उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रवाना होने से पहले चयनित बच्चों को प्रतियोगिता से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता में जमशेदपुर से संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला के तुषार दास, एईसी सेंट्रल स्कूल तुरामीडह के श्रवण कुमार और काशीडी...