औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- औरंगाबाद जिले के स्वीकृत तीन नए थानों देव प्रखंड के कंचनपुर, मदनपुर प्रखंड के आंजन और देवजरा में बुधवार से कामकाज शुरू कर दिया गया है। यहां भवन का निर्माण कार्य पूर्व में ही पूर्ण हो गया था। फिलहाल यहां प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। जो भी आवेदन यहां दिए जाएंगे, उसकी प्राथमिकी उनके संबंधित थाने में दर्ज होगी। कंचनपुर थाना की प्राथमिकी देव थाना में जबकि देवजरा और आंजन थाना की प्राथमिकी मदनपुर थाना में दर्ज होगी। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि तीन नए थानों में पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सामान्य थानों की तरह ही गश्ती सहित अन्य कार्य निष्पादित किए जाएंगे। इन तीनों थानों के कार्य क्षेत्र को लेकर प्रस्ताव वरीय स्तर पर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इनका कार्य क्षेत्र चिह्नित हो जाएगा और ...