मधुबनी, अक्टूबर 5 -- मधुबनी,निज संवाददाता। प्रमंडल स्तर पर सोमवार को आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे दरभंगा प्रमंडल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया। यह भी पढ़ें- शतरंज में डौली, मैथिली व आर्शिका ने बाजी मारीप्रतिस्पर्धा का आयोजन टीम मैनेजर दीनानाथ मिश्रा के कुशल नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 आयु वर्ग में वैभव कुमार झा ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भानु प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में मोएन हयात ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तर पर हो...