नवादा, मई 11 -- सरकारी अंगीभूत व गैर अंगीभूत कॉलेजों को नैक की मान्यता लेना जरूरी है, पर जिले में तीन कॉलेजों को छोड़कर अधिकांश कॉलेजों को नैक मान्यता नहीं मिली है। जिले में चार अंगीभूत कॉलेज तथा सात गैर अंगीभूत कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इन कॉलेजों में स्नातक तक की पढ़ाई हो रही है। कॉलेजों की ओर से नैक की मान्यता के लिए कई बार प्रयास किए गए परंतु उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है।

कॉलेजों की स्थिति जिले में सिर्फ एक अंगीभूत कॉलेज आरएमडब्लू कॉलेज को नैक की ओर से सी ग्रेड की मान्यता दी गई है, जबकि कृषक महाविद्यालय धेवधा को भी नैक की मान्यता मिली है। इसी तरह नवादा विधि महाविद्यालय को नैक से बी ग्रेड की मान्यता मिली है,जबकि अंगीभूत कॉलेजों में शामिल केएलएस कॉलेज नवादा, टीएस कॉलेज हिसुआ तथा एसएन सिन्हा कॉलेज वारिसलीगंज को अभी तक नैक की म...