इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा, संवाददाता। संस्कृति युवा संस्थान के कला, शिक्षा, समाज सेवा, व्यवसाय और प्रवासी भारतीयों के राष्ट्रहित में योगदान के लिए दिया जाने वाला 'भारत गौरव अवार्ड 2026'शिक्षाविद क्रिकेटर डा.विवेक यादव को दिया जाएगा। 11 विभूतियों की इस सूची में इटावा के विवेक का नाम शीर्ष पर है। 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में एक विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. विवेक यादव के नेतृत्व में 10 हजार छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, नर्सिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा उप्र और भिंड मप्र के चेयरमैन के रूप में भी छात्रों को...