बिहारशरीफ, मार्च 29 -- बेन, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने भातु बिगहा में 24 जनवरी को गोलीबारी, मारपीट के मामले में जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शुमार भातु बिगहा गांव निवासी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके मौसेरे भाई पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नयाटोला-माधोपुर निवासी कुशल राज उर्फ प्रिंस को भी पकड़ा गया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि अविनाश बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी और दोनों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष रविराज सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कंचन कुमार दास, श्यामसुंदर राम, रंजय कुमार सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...