जिले के छह निशानेबाज ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लेंगे भाग
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- कांटी। जिले के छह निशानेबाज पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 25 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाली 10 वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे उज्ज्वल कुमार, श्रेया भारद्वाज, समर सिंह, प्रतीक मिश्रा, नवीन कुमार व डॉ. अमित कुमार शामिल हैं। स्वराज शूटिंग अकादमी के ट्रेनर अमित घनसेला ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नालंदा के 15 निशानेबाज आसनसोल में दिखाएंगे दमखम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.