भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर नगर निगम और सुल्तानगंज नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव 17 अप्रैल को होगा। इसमें भागलपुर नगर निगम के सात सशक्त स्थाई समिति सदस्यों के लिए समीक्षा भवन में चुनाव प्रक्रिया का आयोजन होगा, जबकि सुल्तानगंज नगर परिषद के तीन सदस्यों के लिए सुल्तानगंज स्थित प्रखंड सभागार में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रविवार को भागलपुर जिले के छह अन्य नगर निकाय में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि की भी घोषणा कर दी है। जिला समाहरणालय की जिला निर्वाचन शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवगछिया नगर परिषद, कहलगांव नगर पंचायत, पीरपैंती नगर पंचायत, सबौर नगर पंचायत, हबीबपुर नगर पंचायत और अकबरनगर नगर पंचायत में 18 अप्रैल को चुनाव होगा। नवगछिया नगर परिषद के ...