कौशाम्बी, मार्च 15 -- साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन जिले के चार सौ केंद्रों में कराया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के 4700 लोगों ने पंजीकरण कराया था। प्रौढ़ परीक्षा का सकुशल आयोजन कराने के लिए जिले के 400 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि लोगों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही परीक्षा देने का अवसर मिल सके। परीक्षा में प्रतिभागियों की पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणना (न्यूमरेसी) से जुड़ी क्षमताओं का आकलन किया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार को ही परीक्षा केंद्र पर ही मूल्यांकन किया गया, ताकि परिणाम जल्द तैयार किए जा सके। सफल अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) बेसिक साक्षरता प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। इस साक्षरता ...