भदोही, मई 17 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाने का काम किया जाएगा। जिसमें सुरियावा, भदोही, गोपीगंज, औराई सीएचसी शामिल हैं। उक्त अस्पतालों में आर्थो, गाइनको सर्जन सहित अन्य सर्जनों की तैनाती होगी। इन सीएचसी पर 24 घंटे जांच और सर्जरी की सुविधा मरीज को मिलेगी। इसके अलावा सी-ऑर्म मशीन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी की जाएगी। बता दें कि जिले के अधिकतर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल या वाराणसी, प्रयारागज का चक्कर लगाना होता है। कुछ निजी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। सड़क के किनारे वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक बनाया जाएगा। जिसमें गोपीगंज, सुरियावां, औराई, भदोही सीएचसी को चिह्नित कर लिया गया है। इन सीएचसी पर प्रसूता से लेकर सड़क दुर्घटना के ज्यादातर मरीज आते ...