अयोध्या, मार्च 29 -- अयोध्या संवाददाता। शासन ने जिले के चार लघु सेतु के निर्माण की योजना को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 8 करोड़ 27 लाख दो हजार रूपये का बजट मंजूर हुआ है और परियोजनाओं पर काम शुरू कराने के लिए एक करोड़ 65 लाख 40 हजार रूपये का बजट आवंटित किया गया है। योजन के तहत जनपद के जिले के रुदौली,बीकापुर और गोसाईगंज विधानसभा में पुल-पुलिया का निर्माण कराया जाना है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के उप सचिव सुबास राम ने प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष के माध्यम से पत्र भेज विभाग को जानकारी दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रुदौली विधानसभा क्षेत्र के एक, सोहावल विधानसभा क्षेत्र के दो और गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के एक पुल-पुलिया के निर्माण के लिए 10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी को विभाग के प्रमुख अभियंता सेतु शाखा...