खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के चार पंचायतों के मुखिया आगामी 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न मॉडल पंचायतों का भ्रमण करेंगे। खगड़िया के पांच मुखिया समेत सूबे के 40 मुखिया भ्रमण पर रवाना हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए गौड़ाशक्ति पंचायत के मुखिया राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अंतर राज्य कार्यशाला दिवस को लेकर वे लोग उत्तर प्रदेश के बनारस से लेकर अयोध्या तक जाएंगे। इस दौरान विभिन्न मॉडल पंचायतों का दौरा करेंगे। वहां पंचायतों में किए गए कार्यों की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इस टीम में मुख्य रूप से कृष्णानंद यादव, शंभू कुमार चौरसिया, कृष्ण कुमार ठाकुर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.