गया, मई 27 -- गया जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत चार प्रखंड मोहरा, वजीरगंज, बांकेबाजार और टिकारी का चयन किया गया है। इन प्रखंडों में 50-50 हेक्टेयर भूमि का क्लस्टर तैयार किया जाएगा। जिले में 200 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन क्लस्टर में किसानों को सुगंधित धान की उपज का तकनीक भी सिखाया जाएगा। योजना का संचालन कृषि विभाग व आत्मा के माध्यम से किया जा रहा है। मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता से मुक्त कर प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल खेती की ओर प्रेरित करना है। इसके तहत मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है。

धान और पारंपरिक फसलों को दी जाएगी प्राथमिकता राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के ...