अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के चार पैक्स में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के लिए आगामी 20 अप्रैल को चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा अधिसूचना जारी होते ही ऐसे पंचायत में चुनावी हलचल तेज हो गई है। अधिसूचना के साथ ही संभावित प्रत्याशियों और संबंधित समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य हो गया है। चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है।अधिसूचना का औपचारिक प्रकाशन हो गया है। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया 8 व 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। नामांकन के बाद 10 व 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.