खगडि़या, मई 10 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के थानों को जल्द अपना भवन होगा। जिससे पुलिसकर्मियों को कार्यालय कार्य निष्पादित करने एवं आवासन की समस्या नहीं होगी। इसी कड़ी में जिले के चार भवनहीन थानों को भी अब कुछ माह के बाद अपना भवन हो जाएगा। इसके लिए भवन निर्माण का काम किया जा रहा है। थाना के जी प्लस थ्री भवन का निर्माण किया जा रहा है। जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एक थाना के भवन निर्माण में लगभग पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा रही है। जिले के मानसी, पसराहा, पिपरपांती एवं बहादुरपुर थाना के भवन का निर्माण किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बताते हैं कि भवन निर्माण का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब सिर्फ इसके पूर्ण होने का इंतजार है। इस भवन के बनने से थाना का कार्यालय समेत अन्य प्रकार की सुव...