लखीसराय, जुलाई 19 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क को सशक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। भारत सरकार की फोर जी स्टेशन योजना के तहत लखीसराय जिले के चार स्थानों पर बीएसएनएल के 4जी मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने बिहार दूरसंचार विभाग (बीएसएनएल) को 200 वर्गमीटर सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर चानन प्रखंड के कुंदररी, महाजनमा और सतघरवा तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड के राजघाट कोल गांव में 4जी मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है। यह भी पढ़ें- नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में जल्द ही बजेगी मोबाइल की घंटी इन स्थानों पर भूमि से संबंधित प...