गोपालगंज, अगस्त 11 -- गोपालगंज। स्नातक सत्र 2024-28 के तीसरे सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुई। केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग विषयों की प्रायोगिक परीक्षा ली गई। परीक्षा में विद्यार्थियों से प्रयोगशाला में प्रयोग कराने के साथ ही संबंधित विषयों के वायवा भी लिए गए। प्रयोगशाला कार्य अधिकांश परीक्षार्थियों को आसान लगा, लेकिन भौतिकी और मनोविज्ञान के वायवा में पूछे गए सवालों ने विद्यार्थियों को खासा परेशान किया।

महेंद्र महिला कॉलेज में परीक्षा महेंद्र महिला कॉलेज में पहले दिन महेंद्र महिला कॉलेज और एसएमडी कॉलेज, जलालपुर के विद्यार्थियों की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। वहीं कमला राय कॉलेज में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भूगोल सहित विभिन्न विषयों की प्रायोग...