जिले के चारों अनुमंडलों में अग्निशमन कार्यालय को नया भवन
पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के सभी अग्निशमन कार्यालयों को नया भवन मिलेगा। इसमें दमकल के वाहनों के रखने के साथ-साथ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हाईडेंट की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा भवन में अग्नि शमन कर्मियों के आवास की भी व्यवस्था है। गौरतलब है कि जिले के सभी चार अनुमंडल मुख्यालय में अग्निशमालय की स्थापना की गई है। पूर्व में पुराने या अन्य मकानों में अग्निशमन कार्यालय कार्यरत था। अब हर अग्नि शमन कार्यालय का अपना परिसर व सुसज्जित भवन होगा। इसमें बनमनखी व बायसी अग्नि शमन कार्यालय को नया भवन हैण्ड ओवर करा दिया गया है। जबकि पूर्णिया में भवन निर्माणाधीन है। वहीं धमदाहा में नए भवन के निर्माण को लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है。 यह भी पढ़ें- केहाट थाना में चाहरदीवारी नहीं, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.