समस्तीपुर, जनवरी 7 -- समस्तीपुर। पैक्सों के सारे कामकाजों में पारदर्शिता लाने के साथ ही किसानों के लिए सुलभ व लाभकारी केंद्र बनाने के लिए जिले में कुल चयनित 340 पैक्सों में 137 पैक्सों को ई-पैक्स घोषित कर दिया गया है। समस्तीपुर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सह डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत 137 पैक्स अब, ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन हो गए हैं। यहां सारा कामकाज अब डिजिटल रूप में किया जाने लगा है। ई पैक्स घोषित होने के बाद से अब यहां के हर कार्य की गतिविधियों व कार्य की प्रगति को जिला सेंट्रल कोपरेटिव बैंक दैनिक रूप से देख सकता है व जरूरी निर्देश ऑनलाइन मौके पर दे सकता है। जल्द ही इन्हें भी ई पैक्स घोषित की अधिकारिक रूप से घोषणा होगी। प्रबंध निदेशक के अनुसार बाकी 201 पैक्सों को भी ई पैक्स बनाने क...