जहानाबाद, अप्रैल 3 -- जलाशयों के पास सोलर लाइटिंग सिस्टम और छायादार मंडप का होगा निर्माण पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री ने प्रमुख जल स्रोतों के वर्तमान स्थिति का लिया जायजा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा. प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न महत्पूर्ण तालाबों एवं जलाशयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने जिले के अमथुआ तालाब, धरहारा तालाब, दक्षिणी घाट तालाब, काको पनिहास तालाब, चाढ़ तालाब एवं धराउत तालाब सहित प्रमुख जल स्रोतों का गहन निरीक्षण और उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने ने कहा कि इन जलाशयों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें समुचित विकास एवं संरक्षण के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण में उपयोग किया जा सकता है, बल्कि इन्हे स्थानीय पर्यटन के आकर्...