भभुआ, मार्च 2 -- रामपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजार में जाम से लगी रही वाहनों की कतार चांद, भगवानपुर, बेलांव, चैनपुर, हाटा बाजार में भी दिखी ग्राहकों की भीड़ (होली) भभुआ, हिन्दुस्तान टीम। होली पर्व को हंसी-खुशी व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार में लोगों ने सोमवार को जमकर खरीदारी की। कोई रेडीमेड कपड़ा, साड़ी, कुर्ता-पाजामा तो कोई रंग-गुलाल व पकवान बनाने की सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखा। होली पर्व को लेकर उत्साह से लबरेज बच्चों ने रंग, पिचकारी, पटाखा, मुखौटा, टोपी की खरीदारी की। बच्चे अपने गांव की गलियों में दौड़-दौड़कर अपने सहपाठियों को रंग लगा रहे हैं। गली से आने-जानेवाले लोगों के उपर भी पिचकारी से रंग उड़ेल दे रहे हैं। उनके कपड़ों के साथ गांव की गलियां भी रंग-बिरंगी दिखने लगी हैं। अभिभावकों द्वारा डांट ...