बक्सर, अप्रैल 23 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर। जिले के गैस एजेंसियों के पास 3949 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएं रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 25 दिनों व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है। एलपीजी की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपभोक्ताओं की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.