छपरा, मार्च 25 -- छपरा हमारे संवाददाता। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर सारण जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक जागरूकता अभियान चलाते हुए टीबी मुक्त समाज के संकल्प को दोहराया। इस दौरान 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया, जिसके तहत जिले के हाई-रिस्क गांवों में घर-घर जाकर टीबी की स्क्रीनिंग की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत जिला यक्ष्मा केंद्र में पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीबी उन्मूलन की शपथ लेकर की गई। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सीडीओ डॉ. आरपी सिंह और निजी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन सिंह ने टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में निक्षय...