जिले के गांवों में तरल एवं सूखा अपशिष्ट प्रबंधन बेअसर
आगरा, अप्रैल 29 -- ग्रामीण ग्राम पंचायतों में लागू अपशिष्ट प्रबंधन योजना जिले में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है। गांवों में तरल एवं सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र और निस्तारित करने के उद्देश्य से रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण कराया गया था, लेकिन अधिकांश स्थानों पर ये केंद्र निष्क्रिय पड़े हैं। जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में से 397 पंचायतों में आरआरसी सेंटर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बावजूद केवल 30 पंचायतों में ही इस योजना के तहत वास्तविक कार्य शुरू हो सका है। शेष पंचायतों में सेंटर या तो बंद हैं या फिर उनका उपयोग नहीं हो रहा है, जिससे योजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है।
योजना का खर्च योजना के तहत दो श्रेणियों में सेंटर निर्माण पर खर्च किया गया। पांच हजार से कम आबादी वाले गांवों में प्रति सेंटर करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.