जिले के खगड़िया व मानसी रेलवे जंक्शन पर रेल यात्रियोंं को इस साल मिलेगी नया एफओबी के साथ लिफ्ट की सुविधा
खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे जंक्शन पर अगले पांच माह में रेल यात्रियों को रेल फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होने लगेगी। जी हां खगड़िया रेलवे जंक्शन पर बन रहे अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ी एफओबी का काम लगभग पूरा है। महज शेड का काम बचा है।
नई सुविधाओं का विवरण साथ ही रेलवे जंक्शन के दोनों भाग में एफओबी पर चढ़ने के लिए बनने वाली एप्रोच सीढ़ी की जगह अब स्वचालित सीढ़ी की सुविधा की जानी है। इसके लिए सामान भी आ गया है। बताया जाता है कि नये बन रहे एफओबी के प्लेटफार्म संख्या तीन के बाहर स्वचालित सीढ़ी लगेगी। जबकि प्लेटफार्म संख्या एक के बाहर स्वचालित सीढ़ी के साथ रैंप की सुविधा करनी है। साथ ही प्लेफार्म पर उतरने के लिए सीढ़ी बनना है। वहीं नए एफओबी से दो लिफ्ट भी लगेगा। जो एक नंबर प्लेटफार्म व दो व तीन नंबर प्लेटफार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.