हापुड़, अगस्त 17 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोत्तरी की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को घोषणा की तो कोटेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री का कोटेदारों को जिला मुख्यालय स्थित सभागर कक्ष में लाइव प्रसारण दिखाया और सुनाया गया। इस दौरान विधायक सदर विजयपाल आढ़ती और सीडीओ श्रुति शर्मा ने कोटेदारों को बधाई दी। प्रदेश सरकार ने उचित दर विक्रेताओं कोटेदारों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब कोटेदारों को 90 रुपये के स्थान पर 125 रुपये प्रति कुंतल लाभांश मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत 35 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि की गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय सभागार कक्ष में नई व्यवस्था के शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा से कोटे...