बगहा, मार्च 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तर के सदस्यों ने गुरुवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलकर विवि और कॉलेजों से जुड़े शैक्षणिक और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 19 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल मे बेतिया से प्रांत संयोजक स्वावलंबी भारत सुजीत मिश्रा, जिला संयोजक अभिजीत राय शामिल रहे। उन्होंने बेतिया जिला के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं से कुलपति महोदय को अवगत कराया। प्रांत संयोजक सुजीत मिश्रा ने बताया कि आज जिले की शैक्षणिक व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है। जहां पहले विश्वविद्यालय वह उससे जुड़े महाविद्यालयों का काम शिक्षा प्रदान करना होता था। वहीं शिक्षा के केंद्र आज शिक्षा देने के बजाय अवैध उगाही का जरिया बन गए हैं। आज ए...