बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो जिले के कुल 1560 सरकारी स्कूलों में से कुल 231 सरकारी हाई स्कूल समेत पीएमश्री विद्यालय स्मार्ट बोर्ड की सुविधा है। जहां शिक्षकों की ओर से विषयवार सिलेबस के माध्यम से स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाया जाता है। जिसमें चास प्रखंड स्थित सीएम रामरूद्रा स्कूल ऑफ एक्सलेंस चास का पड़ताल किए जाने पर इस स्कूल में कुल 16 स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं चास प्रखंड के ही पीएम श्री मध्य विद्यालय माराफारी में भी कुल 5 स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें सरकार की ओर से एक स्मार्ट बोर्ड व अन्य सामाजिक संस्था बेंक की ओर से कुल 4 स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं। जिससे छात्र-छात्राएं काफी लाभान्वित हो रहे हैं। जहां स्मार्ट क्लास मौजूद तो उसके संचालन के लिए शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग जिले के कुल 231 सरकारी स्कूलों ...