सराईकेला, दिसम्बर 19 -- सरायकेला, संवाददाता । राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ अब मुर्दे भी लेने लगे हैं। वह भी दो-तीन साल नहीं बल्कि सात-आठ साल से एक हजार रुपये वृद्धा पेंशन ले रहे हैं। ये सभी मुर्दे जिले के कुकड़ू प्रखंड की ओड़िया पंचायत से हैं। यह खुलासा राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की सोशल ऑडिट के दौरान हुआ है। पंचायत में 61 मृत लोगों को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। सभी के खाते में नियमित एक हजार रुपये की राशि भेजी भी जा रही है। सितंबर तक की भेजी जा चुकी है राशि : ओड़िया पंचायत डूब क्षेत्र यानी पूर्ण विस्तापित क्षेत्र है। यहां वर्षों पहले मर चुके लाभुक के खाते में पेंशन की राशि भेजी जा रही है। चौकाने वाली बात यह है कि सितंबर 2025 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। सात-आठ साल से ले रहे पेंशन : 2...