मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन जिले के कीर्ति-शेष साहित्यकारों पर स्मृति ग्रंथ निकालेगा। शुक्रवार को नई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमंत्री उदय नारायण सिंह ने कहा कि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन स्मृति ग्रंथ का प्रकाशन करेगा, जिसके प्रबंध संपादक डॉ. महेन्द्र मधुकर होंगे।बताया कि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन साकल्य पत्रिका का भी प्रकाशन करेगा। इसके लिए साहित्यकारों से उनकी रचनाएं आमंत्रित की गई हैं। बैठक में मौजूद चित्तरंजन सिन्हा कनक ने कहा कि सम्मेलन की मजबूती हमारा लक्ष्य है। डॉ. विनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर के कार्यों की महक अब चतुर्दिक फैल रही है। साहित्य मंत्री डॉ. प्रियंवद ने कहा कि जिला हिंदी साहित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.