बुलंदशहर, जून 11 -- भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की राष्ट्रीय महापंचायत हरिद्वार में हुई। बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने किसानों और सैनिकों के लिए आवाज बुलंद की। महापंचायत में नेताओं की पेंशन बंद करने, सैनिकों की पुरानी पेंशन बहाल करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिले के किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बुलंदशहर की सड़कों पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कहा कि एक तरफ देश की सीमाओं पर जवान अपनी जान दे रहे हैं, जिनकी पेंशन बंद कर दी गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन दूसरी तरफ पांच साल के लिए चुने जाने वाले सांसद और विधायकों को...