बांका, जून 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में अमरूद की खेती किसानों के लिए आय का बेहतर माध्यम बनकर उभर रही है। जिले की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु अमरूद उत्पादन के लिए काफी उपयुक्त मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां उत्पादित अमरूद स्वाद में मीठे, रसीले और अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं, जिनकी स्थानीय बाजारों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी हमेशा अच्छी मांग रहती है। कृषि विभाग के सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग 50 से 60 हेक्टेयर भूमि पर अमरूद की खेती की जा रही है। साथ ही किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी की दिशा में भी तेजी से रुख कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है। दरअसल अमरूद का पौधा एक बार लगाने के बाद कई वर्षों तक फल देता है, जिससे किसानों को लंबे समय तक आर्थिक लाभ मिलता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अमर...