जिले के कई स्कूलों में नहीं लगे सके समर कैंप
गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के परिषदीय स्कूलों में इस बार समर कैंप की गतिविधियां नहीं हो पाईं। इससे बच्चे विभिन्न गतिविधियों से वंचित रह गए। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि अधिकतर शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है, जिससे समर कैंप का आयोजन नहीं हो पा रहा है। शासन के निर्देशानुसार 11 मई से लेकर 19 मई तक जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में समर कैंप के तहत कार्यशालाएं आयोजित की जानी थी। हर दिन अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित थीं, लेकिन अधिकांश स्कूलों में नियमित गतिविधियां नहीं कराई गईं। शिक्षकों ने बताया कि 22 मई से जनगणना शुरू हो रही है और लगभग सभी शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी है। प्रशासन ने सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.