गया, फरवरी 11 -- जिले में 379 उच्च विद्यालय हैं। स्मार्ट क्लास यानी बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के उद्देश्य सभी विद्यालयों में स्मार्ट टेलीविजन सेट, बैटरी, इनवर्टर और स्पीकर लगाए गए। 2019 में हुई शुरुआत में पढ़ाई शुरू हुई। पठन सामग्री वाले पेन ड्राइव के जरिए स्मार्ट क्लास चलने लगा। दो सालों बाद स्थिति थोड़ी सुस्त हुई। कई विद्यालयों में पेन ड्राइव नहीं रहने के कारण दिक्कत होने शुरू हुई। इसके बाद जुगाड़ यानी शिक्षक अपने मोबाइल से जोड़कर पढ़ाने लगे हैं। कुछ में शोभा की वस्तु बन गई। खासकर 78 उन्नयन विद्यालयों में। वहीं कुछ विद्यालयों में कप्यूटर की चोरी के बाद पढ़ाई ठप हो गई। शहर के प्लस टू जिला स्कूल में भी पेन ड्राइव की कमी से साइंस के शिक्षक जुगाड़ के सहारे क्लास चला रहे हैं। वह भी लगातार क्लास नहीं होती। बेलागंज में ऑपरेटर नहीं रहने से परेशानी ...