गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में मंगलवार की सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर में तेज हवा के साथ बदरी छा गई। शाम को कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। लोग सड़कों पर ठिठुरते नजर आए। बारिश से अभी और सर्दी बढ़ने के आसार हैं। आपदा विभाग की ओर से गाजीपुर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही तेज हवा से ठंड बढ़ गयी है। बूंदाबांदी होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग घरो में दुबक गये। कृषि वैज्ञानिक ओमकार सिंह के अनुसार हल्की बारिश से ठंड बढ़ेगी, साथ ही यह फसलों के लिए लाभ मिलेगा। हल्का कोहरा पड़ने की भी संभावना है। एडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि बारिश होने की भी संभावना है। कोहरा भी पड़ने के आसार है। जिसके कारण गाजीपुर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। तेज हवा संग बदला मौसम द...