गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से सोमवार को पेश किए बजट में की गई घोषणा से गुरुग्राम के औद्योगिक विकास को गति मिलेगा। बजट में एचएसआईआईडीसी के 500 से अधिक प्लॉट धारकों को राहत देते हुए निर्माण की समय सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाने की घोषणा की है। ये प्लॉट धारक कोविड के बाद उपजी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे और उन पर रिजंपशन (भूमि वापस लेने) की तलवार लटकी हुई थी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआइडीसी) वर्ष 2026-27 में औद्योगिक प्लॉटों के लिए लैंड ऑन लीज नीति लागू करेगी। इस नीति के तहत औद्योगिक प्लॉट दीर्घकालीन लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे और आवश्यकता होने पर इन्हें फ्रीहोल्ड में परिवर्तित करने की सुविधा भी दी जाएगी। नए उद्योगों की स्थापना और इकाइयों के शीघ्र परिचालन को बढ़ावा देने के...