महाराजगंज, जून 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के औद्यानिक उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीधी पहुंच बनाने व किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल शुरू की है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना की बैठक में मियाजाकी, टॉमी एटकिंसन आम व ताइवान अमरूद जैसी उन्नत प्रजातियों का प्रदर्शन देख डीएम ने जिले के औद्यानिक उत्पादों को वैश्विक स्तर पर निर्यात के लायक बनाने के लिए चार उत्पादों का चयन करने का दिशा निर्देश दिया। जिला प्रशासन इन फसलों के चयन के बाद किसानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रोडक्शन, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग व मार्केटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिलाएगा। यह भी पढ़ें- विभाग आर्थिक विकास के लिए नए मॉडल करें तैयारबैठक का उद्देश्य बैठक ...