खगडि़या, अगस्त 11 -- खगड़िया, नगर संवाददाता खगड़िया जिले के विभिन्न पेंशन योजना के 1 लाख 61 हजार 251 लाभार्थियों के खाते में सोमवार को जुलाई माह के पेंशन राशि का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से खाते में किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जुलाई माह हेतु 1100 रुपए की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरित की गई। जिला स्तर पर आज के इस कार्यक्रम में डीएम विक्रम विरकर, एडीएम आरती, एडीएम लोक शिकायत, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमार, जिला के पेंशन लाभार्थियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। यह भी पढ़ें- 1,40,367 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरितसरकार की प्रतिबद्धता इस दौरान मुख...