खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के एक मात्र महिला कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण अतिक्रमण की भेंट चढ़ा है। कॉलेज से कुछ दूरी पर महिला हॉस्टल की प्रस्तावित करीब 14 कट्ठे भूखंड पर लोगों का कब्जा जमा है। जिससे सौ बेड की 80 लाख की लागत से प्रस्तावित हॉस्टल निर्माण शिलान्यास के 17 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका। अब तो हॉस्टल निर्माण के लिए यूजीसी फंड से मिली पहली किस्त की 40 लाख रुपए भी वापस हो गए हैं। ऐसे में बिना फंड से ना तो हॉस्टल का निर्माण अब हो पाएगा और ना ही भू-खंड को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने को लेकर अब तक जिला प्रशासन स्तर से ठोस कार्रवाई की जा पा रही है। ऐसे में महिला कॉलेज में पढ़ाई करने आने वाली दूर दराज के इलाके के छात्राओं को शहर में रहने की समस्या उत्पन्न है। साथ ही कॉलेज रोज आने में दिक्कत हो रही है। ह...