भदोही, फरवरी 25 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में इन दिनों दवाओं का अभाव बना हुआ है। इसके कारण मरीजों, तीमारदारों को मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। समाजसेवी राहुल सिंह ने सीएम को पत्रक भेजकर समस्या का निदान कराने की मांग की। बता दें कि आधुनिक जीवन शैली, गलत खान-पान के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। ऐलोपैथ दवाएं त्वरित राहत को देती हैं, लेकिन बीमारियों को जड़ से समाप्त नहीं कर पाती हैं। यही कारण है कि इन दिनों लोगों में आयुर्वेद एवं योग को लेकर क्रेज बढ़ा है। जिले के राजकीय अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या काफी ज्यादा देखी जा रही है। बहुत सी दवाओं के अभाव के कारण मरीजों एवं तीमादारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि जिले में गरीब, बुनकर, मजदूर ज्यादा...