नोएडा, जून 1 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को प्रदेश और जिला स्तर पर कक्षा-10 और कक्षा-12 के मेधाविधों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के आठ मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट और पदक देकर सम्मानित किया गया, जबकि जिला स्तर कलक्ट्रेट सभागार में 20 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये के चेक, पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावियों से कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। छात्रों को नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने चाहिए। टीवी पर भी सिर्फ न्यूज ही देखनी चाहिए। जब आप भविष्य में किसी बड़ी नौकरी के साक्षात्कार में बैठेंगे, तो...