मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के आठ गांवों में साइबर फ्रॉड की नर्सरी चल रही है। रामपुरहरि, बोचहां, गायघाट, मनियारी और सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के इन गांवों के कई युवकों को साइबर शातिरों ने अपने गिरोह से जोड़ लिया है।

साइबर शातिरों की ट्रेनिंग पुलिस जांच में सामने आया है कि इन युवकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लोन, केवाईसी अपडेट और सेक्सटॉर्शन जैसी ठगी के माध्यम के लिए कई राज्यों के साइबर शातिरों से ट्रेनिंग दिलाई जा रही है।

गिरोह की ठगी ट्रेनिंग के बाद ये युवा देशभर में साइबर ठगी कर रहे हैं। ठगी के लिए गिरोह इन युवकों से म्यूल बैंक खाते खुलवा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस अब इन गांवों के संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रख रही है।

गांवों में छापेमारी साइबर थाने की पुलिस ने कई गांव में छापेमारी कर म्यूल खाते ...