जिले के आठ केंद्रों पर 21 को 3437 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
बहराइच, जून 18 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को री नीट यूजी परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक संचालित होगी। नकलविहीन व शुचितापूर्ण माहौल में परीक्षा निपटाने को डीएम अक्षय त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों संग बैठक की। केंद्रों के लिए स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।जनपद में कुल 3437 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक 8 केंद्रों पर होगी।बैठक में डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रसाधन, पेयजल, कक्षों में प्रकाश और सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। यह भी पढ़ें- प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.