जिले के आठ इंटर कालेजों की जिओ लोकेशन मिली गलत, सुधार की हिदायत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। सभी इंटर कालेजों की जिओ लोकेशन अपडेट करने का निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज ने दिया। जिलों से लोकेशन अपडेट की गई लेकिन कई स्कूलों की लोकेशन एक ही जगह पर बैठकर अपडेट कर दी गई। इसका जब मिलान हुआ तो मामला पकड़ में आया। अब अपर सचिव प्रशासन माध्यमिक शिक्षा ने इस पर नाराजगी जताई है। निर्देश दिया है कि जिन स्कूलों की जिओ लोकेशन त्रुटिपूर्ण है वहां जाकर विद्यालय के गेट का फोटो खींचते हुए सही लोकेशन अपडेट करें। सभी जिलों से इंटर कालेजों की जिओ लोकेशन विद्यालय के मुख्य गेट के साथ अपडेट करने का निर्देश दिया गया। लोकेशन अपडेट होने के बाद जब इसकी समीक्षा की गई तो पता चला कि खीरी जिले के आठ स्कूल ऐसे हैं जिनकी जिओ लोकेशन एक ही जगह की दिखा रही है। ऐसे सीतापुर के चार, हरदोई के आठ, लखनऊ के सात, उन्नाव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.