बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। भीषण गर्मी व लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में बदलाव किया गया है। आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि 30 सितंबर तक सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े 11 बजे तक केन्द्र का संचालन किया जाएगा। ताकि, बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। डीपीओ ने बताया कि पोषाहार वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित सेविका व सहायिका के साथ महिला पर्यवेक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.