कोडरमा, मार्च 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा के आंगनबाड़ी केंद्रों में रसोई गैस नहीं मिलने से आनेवाले दो-चार दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। जिले के कई आंगनबाड़ी केद्रों में अब कुछ दिन की ही गैस बची है। गैस की कम आपूर्ति से बच्चों का भोजन जैसे-तैसे तैयार किया जा रहा है। नियमानुसार, हर आंगनबाड़ी केंद्र को एक साल में चार गैस सिलेंडर की राशि उपलब्ध कराई जाती है। जमीनी स्तर पर यह व्यवस्था वास्तविक खपत के अनुरूप नहीं है। आंगनबाड़ी सेविकाओं के अनुसार एक गैस सिलेंडर औसतन 30 से 45 दिनों में खत्म हो जाता है। इस आधार पर एक केंद्र में वर्ष भर में लगभग आठ से 10 सिलेंडर की आवश्यकता होती है।कोडरमा के कई केंद्रों में पिछले छह महीनों से गैस सिलेंडर की राशि नहीं मिलने की बात कही जा रही है। इधर, गैस की कमी के कारण जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में चूल्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.