मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले में जननी-बाल सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रसूता प्रोत्साहन राशि का भुगतान महीनों से लटका है। सदर अस्पताल समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर करीब 20 हजार प्रसूताओं की राशि पेंडिंग है। सदर अस्पताल में ही 5 हजार से ज्यादा मामले लंबित हैं। भुगतान में हो रही देरी का सीधा असर संस्थागत प्रसव पर पड़ रहा है और इसका फायदा निजी नर्सिंग होम व दलाल उठा रहे हैं। निबंधन 1.80 लाख, प्रसव सिर्फ 70 हजार : स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जिले में हर साल करीब 1.80 लाख गर्भवती महिलाओं का सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए निबंधन होता है। सालभर में सदर अस्पताल व पीएचसी मिलाकर सिर्फ 70 से 80 हजार प्रसव ही हो पाते हैं। बाकी महिलाएं या तो घर पर प्रसव करा रही हैं या निजी अस्पतालों का रुख ...