गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। विश्व नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। एमएमजी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर को गिफ्ट देकर सम्मानित किया तो महिला अस्पताल में केक काटकर दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन को मनाया। एमएमजी अस्पताल के सभागार में मंगलवार को नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ डॉक्टर चरन सिंह ने नर्स फ्लोरेंस के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीएमएस डॉ़ राकेश कुमार ने नर्सिंग ऑफिसर के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें मरीजों की सेवा के प्रेरित किया। उन्हें निजी स्वार्थों की वजह से रेफर कराने से बचने की अपील की। इस मौके पर सभी नर्सिंग ऑफिसर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मैट्रन सुनीता, हीना विक्टर, हर्षिता आदि नर्सेज मौजूद रहीं。 यह भी पढ...