मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी। आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की है। सरस्वती पूजा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीजे व एमप्लीफायर को जब्त किया गया है। जिले के पीपराकोठी थाना ने 12, चिरैया व हरसिद्धि थाना ने 6-6, सुगौली थाना ने 10 व जितना थाना ने 5 डीजे को जब्त किया है। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही सभी सरस्वती पूजा पंडालों को लाइसेंस लेने व निर्धारित रुट से ही मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया गया है। अबतक मुफस्सिल थाना ने करीब 55 व नगर थाना ने 45 से अधिक लाइसेंस को निर्गत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.