सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सीतामढ़ी। जिले में पहुंचे उच्च न्यायालय पटना के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू का डुमरा स्थित वकालत खाना में अधिवक्ता संघ द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया। जिला बार एसोसिएशन सीतामढ़ी एवं जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र व मां सीता उद्भव का मोमेंटो देकर मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार झा आदि का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि बिहार के सभी बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। ताकि समय-समय पर नए कानून की धारा से अधिवक्ता आसानी से अवगत हो सकें। मौके पर मुख्य न्यायाधीश के ओएसडी ज्योति प्रकाश के आलावा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय झा, सचिव आशुतोष कुमार उर्फ बमबम जी, वरीय अधिवक्ता रामहृदय उर्फ मोहन तथा जिला अध...